पतले होने का आसान और घरेलू तरीका

पतले होने का आसान और घरेलू तरीका 


पतले होने का आसान और घरेलू तरीका


Introduction:-


नमस्कार दोस्तों, क्या आप पतले होने के लिए कोई अच्छा उपाय ढूंढ रहे हैं? अगर जिम की फीस और महंगी डाइट फॉलो करने के बाद भी कोई असर नहीं हो रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। देसी नुस्खे आपको पतले होने का आसान और घरेलू तरीका बताने वाले हैं। नैचुरल और घरेलू तरीके ही अच्छे होते हैं क्योंकि ये आपकी बॉडी के लिए बिल्कुल भी हानिकारक नहीं होते। आज के इस लेख में जो भी बताया गया है, उसे अच्छे से फॉलो करें।



1. नींबू पानी


सबसे पहले आपको उठने के बाद एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ कर अच्छे से मिलाकर खाली पेट पिएं 

फायदे
नींबू पानी पीने से पाचन क्रिया सही होती है।नींबू मैं एंटीबैक्टीरियल होते हैं जो कीटाणु में लड़ने से मदद करते हैं 

नींबू में विटामिन C होता है नींबू वजन घटाने के लिए बहुत ही उपयोग में लाया जाता है।

सावधानी 
अगर आपको गैस,की बीमारी अक्सर होती है तो इस घोल को न पिएं


2. अदरक और शहद

एक चम्मच शहद और एक चम्मच अदरक का रस निकालकर अच्छे से मिक्स करके सुबह पिएं.


फायदे:
अदरक और शहद के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन ये वजन घटाने के लिए प्रयोग किया जाता है। शहद में नेचुरल स्वीटनर होता है। जो हमारी पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है।


3. डाइट 

एक अच्छी डाइट को फॉलो करें ज्यादा तली हुई चिकनी चीज खाने से बचें आपको एक हेल्थी डाइट को फॉलो करना है।

सीजनल fruits को अपनी डाइट में शामिल करें 
सेब, अनार, डेट्स , पपीता जैसी चीजें खाएं

प्रोटीन के लिए आप किसी भी तरह की दाल खा सकते हो , पनीर , अगर आप नॉन वेजिटरिन हो तो चिकन भी ले सकते हो

सुबह नाश्ते में ओट्स,या दलिया खा सकते हो 


क्या न खाएं 

ज्यादा चिकनी तेल वाली चीजें नहीं खानी है ऐसी चीजें आपका फेट बढ़ाती हैं। ज्यादा चटपटी मसाले वाले सामान नहीं खाना है।


4. अजवाइन और सौंफ 

कैसे बनाएं:

आपको एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच सौंफ को रात में पानी में भिगो कर रख देना है 

सुबह उसी पानी को आपको गर्म करके छाने और फिर पी लें 


अजवाइन के फायदे:

अजवाइन और सौंफ दोनों मिलाकर पीने से ये आपके ओवरऑल हेल्थ के सिस्टम को सही रखता है। पाचन क्रिया को सही करता है। और ये extra fat को कम करने में मदद करता है 


5. Exercise और योगा 

सुबह उठके आपको आपको 30 से 45 मिनट तक एक्सरसाइज या योगा करना है। आपको ये सुबह नियमित रूप से करना है। जो आपके फैट को कम करने में बहुत मदद करेगा।

Yoga:-

इन तीन योगा आसान को यूट्यूब पर देखकर सीख सकते हैं 

Bhujangasana (Cobra Pose)
Dhanurasana (Bow Pose)
Surya Namaskar (Sun Salutation)

Walking:-

आपको दिन में कम से कम 30 मिनट तक walking करनी है।

फायदे:

Exercise और योगा करने से हम फिजिकली और मेंटली मजबूत बनते है । ये आपके फैट को कम करने में काफी हद तक सही रहता है।


6. चीनी और जंक फूड 

चीनी आपको बहुत ही कम मात्रा में खानी है अगर आप सुबह चाय पीते हैं तब हल्की चीनी वाली चाय पी सकते हैं। चीनी की जगह आप गुड का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिठाई को आपको नहीं खाना है 

जंक फूड को आपको बिलकुल ही नहीं खाना है ऐसी चीजें हेल्थी नहीं होती है बीमारी का कारण बनती है। इससे आपका फेट बहुत तेजी से बढ़ता है।

7. पानी 
 

जल है तो जीवन है पानी को दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं. क्यूंकि पानी मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है।


8. खाने को आराम से खाएं 

खाने की हर बाइट को अच्छे से आराम से चबाकर खाएं जल्दी खाने से खाना जल्दी नहीं पचता


Conclusion
पतले होने के लिए आपको थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन आपको रोजाना बताए गए उपाय को फॉलो करना है। हमारे बताए गए नुस्खे बहुत ही आसान है आपके घर में सारी चीज पहले से ही होगी।ये घरेलू उपाय कोई भी हानिकारक नहीं है बिल्कुल सेफ है।अगर आपको इसके बाद भी कोई प्रोबलम होती है तो आप नजदीकी डाक्टर से संपर्क करें। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ