सर्दियों में गुड खाने के फायदे | Amazing benefit to eat jaggery in winter
![]() |
सर्दियों में गुड खाने के फायदे |
सर्दियों का मौसम आगया है। और हम अपने शरीर को गर्म रखने के लिए बहुत तरीके अपनाते हैं। हम अपने शरीर को गर्म रखने के लिए नेचुरल तरीके से आप अपने आप को बचाकर रखते हैं। ऐसी कड़ाके की ठंड से बचने के लिए आप गुड का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड न केवल मीठा होता है। बल्कि इसे खाने से बहुत सारे फायदे होते हैं। जो हमारे शरीर को बेहतर बनाता है। और immune system ko मजबूत बनाता है।
गुड में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट,iron, and मिनरल भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर को शक्ति प्रदान करते हैं। गुड हमारे पाचन क्रिया को बढ़ाने में मदद करता है। सर्दियों में होने वाली बीमारी खांसी, सर्दी से बचाता है। आज इस लेख में हम आपको सर्दियों में गुड खाने के फायदे बताने वाले हैं।
गुड क्या है (What is jaggery )
गुड गन्ने के रस को उबालकर तैयार किया जाता है। ये बिना किसी मिलावट, chemical के बिना तैयार किया जाता है, यह चीनी की तुलना में बहुत लाभदायक होता है। और इसे खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। गुड हमें सर्दियों में ठंड से बचाने में मदद करता है। इसका उपयोग ज्यादातर ठंडो में किया जाता है।
गुड में बहुत तरह के एंटीऑक्सीडेट पाएं जाते हैं जो हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखता है। कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस ये हमें सर्दियों में अनेक प्रकार की सर्दी खांसी बीमारियों से बचाने में सहायता करता है। चीनी की तुलना में गुड एक अच्छा पौष्टिक श्रोत है। जो इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है और खून को साफ करता है और पाचन में मदद करता है।
सर्दियों में गुड खाने के फायदे
1.Immune system को बढ़ाना
2. शरीर को गर्म रखना
3. पाचन क्रिया को सही रखता है
4. खांसी सर्दी में मदद
5. आयरन से भरपूर
6. हड्डियों को मजबूत करता है
7. blood pressure ko control करता है
8. चेहरे की चमक बढ़ाता है
9.शरीर को शक्ति देता है
10. बॉडी को डिटॉक्स करता है
1.Immune system को बढ़ाना
गुड इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाता है और होने वाली बीमारियों से बचाता है।
2. शरीर को गर्म रखना
ज्यादातर गांव के लोग सर्दियों से बचने के लिए गुड का सेवन करते हैं। जिससे वह गर्म रहते हैं। और ठंड भी कम लगती है।
3. पाचन
भोजन के बाद थोड़ा सा गुड जरूर खाएं। ये हमारे पाचन को सही रखता है। और पेट की समस्याएं को खत्म करता है।
4.आयरन से भरपूर
गुड में आयरन होता है जो एनीमिया जैसी बीमारी खून की कमी को पूरा करता है।शरीर में एनर्जी और वीकनेस नहीं होती है
5. Detox करना
वेस्ट चीजों को बाहर निकालता है गुड लीवर को साफ करता है
6.strong Bones
हड्डियों को मजबूत करता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, फास्फोरस पाया जाता है जो अंदर से स्ट्रांग करता है।
7.Glowing skin
गुड खाने से फेस पर चमक आती है। सर्दियों में चेहरे को ड्राई होने से रोकता है। और स्किन को हाइड्रेट रखता है।
8.Blood pressure Control
यह blood pressure को कंट्रोल करता है
गुड खाने का सही तरीका (Best Ways to Consume Jaggery)
1.खाने के बाद गुड खाएं
खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड जरूर खाएं
पेट की गैस , एसिडिटी को कम करता है।
2.गुड और तिल मिलाकर खाएं
गुड और तिल के लड्डू बनाकर खाएं जो हमारे शरीर को ठंड से बचाएगा।
3.चाय और दूध के साथ गुड
सर्दियों में गुड की चाय पी सकते हैं। रात को सोते समय दूध के गुड जरूर खाएं। जो हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखेगा
4.घी और गुड
घी में गुड को मिलाकर खाएं सर्दियों में हमारी skin को ड्राई नहीं होने देता।
5.गुड से बनाएं मिठाई
मिठाई बनाने के लिए चीनी की जगह गुड का उपयोग करें। गुड से बनी मिठाई जैसे,हलवा,खीर,लड्डू का अलग ही स्वाद आता है।
6.गुड और अदरक
अदरक और गुड को मिलाकर खाने से सर्दी खांसी में आराम मिलता है।
सावधानी:
दिनभर में 20 से 30 ग्राम से ज्यादा गुड न खाएं।
जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत है तो डॉक्टर से सलाह लें।
सर्दियों में गुड़ खाने में सावधानियां (Precautions While Eating Jaggery)
1.ज्यादा गुड न खाएं
कोई भी चीज हद से ज्यादा खाने पर नुकसान ही होता है। ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है। और डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है।
2.डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों को डाक्टर से संपर्क करें
3.खराब गुड न खरीदे
बाजार में हर तरह के गुड मिलते हैं। गंदा गुड न खरीदे। अच्छा और साफ गुड खरीदे।
4. गुड खाने से एलर्जी
अगर गुड खाने में किसी भी तरह का शरीर पर खुजली या रैश होती है,तो इसे न खाएं
5.गुड को सही जगह रखें
गुड को अच्छी तरह सुखी जगह पर बंद डिब्बे में रखे। जिससे ये खराब न हो।
Conclusion
गुड खाने से हमारा शरीर अंदर से गर्म रहता है। सर्दियों में इसे खाने से बहुत राहत मिलती है। ये हमें अंदर से ताकत और खून को बढ़ाता है। गुड को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और इसके फायदों का लाभ उठाएं।
0 टिप्पणियाँ